रांची चाईबासा पुलिस अपने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चला रही है। इसमें उनको सफलता भी मिली है। चाईबासा पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोल्हान एरिया में भाकपा माओवादी संगठन के टॉप कमांडर अजय महतो और अश्विन अपने दोस्तों के साथ किसी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

जानकारी मिलते ही चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया इस अभियान के दौरान आईडी बम बरामद किया गया, जिसे बम निरोधक दस्ता द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया। आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...