रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्कूलों की स्थिति, शैक्षणिक सत्र, शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूल भवन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो स्कूलों में निर्वाध पढ़ाई के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। राज्य के मॉडल स्कूल में अनुबंध पर भर्ती के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि प्रदेश के 89 स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए अनुबंध आधारित बहाली प्रक्रिया को सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान राज्य में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी खाली पड़े पदों को भरने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का ख्याल रखा जाये। इस दौरान आवासीय विद्यालय के रख रखाव को लेकर भी बैठक में समीक्षा की गयी।

मुख्यमंत्री ने आज बैठक के दौरान प्रदेश में 50 हज़ार शिक्षकों के पदों पर होने वाली नियुक्तियों को लेकर भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तर पर  जल्द से जल्द रोस्टर क्लीयरेंस दिये जायें, ताकि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये। आपको बता दें कि पहले चरण में 25 हजार से ज्यादा सहायक आचार्य के पदों पर भर्तियां होनी है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद शिक्षा मंत्री ने भी नियुक्ति को लेकर फाइल में हस्ताक्षर कर दिये हैं। अब जिलास्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत रोस्टर क्लीयरेंस होना बाकी है। रोस्टर क्लीयरेंस के बाद नियुक्ति प्रस्ताव JSSC को भेजा जायेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...