नयी दिल्ली। चुनावी मौसम के बीच ईडी भी पूरी तरह से एक्शन में है। इसी कड़ी में अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ससुराल पक्ष में भी ईडी ने दबिश दी है। ये कार्रवाई तब हुई है, जब ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर बढ़े विवाद का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब एजेंसी ने उनकी पत्नी सुनीता के रिश्तेदारों के घर पर भी रेड की है। जानकारी के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार एसपी गुप्ता के घर पर 26 मार्च को सुबह 8 बजे से 27 मार्च शाम 6 बजे तक प्रवर्तन निदेशालय ने रेड की है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार एसपी गुप्ता के घर पर रेड की है। एसपी गुप्ता का घर दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में है। अब तक मिले अपडेट के मुताबिक, ईडी ने फेमा के एक पुराने मामले में एसपी गुप्ता के घर पर रेड को अंजाम दिया है।सुनीता, अरविंद केजरीवाल से मिलने ईडी के ऑफिस भी गई थीं।

न्होंने कहा था कि केजरीवाल को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया था कि सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी को दी है। दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि सीएम ने गिरफ्तार होने के कारण एक तरह से मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद खो दिया है, चूंकि वह हिरासत में भी हैं, इसलिए उन्होंने एक लोक सेवक होने के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने से खुद को अक्षम साबित कर लिया है, अब उन्हें इस मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...