बड़ी खबर: पुलिस ने 25 लाख इनामी दो नक्सली सहित 29 माओवादियों को ढेर कर दिया है। घटना छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के माड़ इलाके की है।

सूत्रों के मुताबिक 30 नक्सलियों के मारे जाने की बात कही जा रही है। मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के हैं। घायल जवानों को छोटे बेठिया थाने लाया गया है। उन्हें लाने के लिए चॉपर भेजा गया है। मौके से 5 AK-47 बरामद की है।

लोकसभा चुनाव के बीच यह मुठभेड़ हुई है। कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं चार दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दल भी रवाना हो गए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...