नवादा। एक सड़क दुर्घटना में BDO बाल-बाल बच गये। हालांकि इस दुर्घटना में बीडीओ की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना नवादा नगर के रामनगर की बतायी जा रही है। बीडीओ अंजनी कुमार अपने शासकीय स्कार्पियो से प्रखंड कार्यालय से निकल रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ई रिक्शा ने स्कार्पियों को टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना में बीडीओ को हल्की चोट आयी है।

जानकारी के मुताबिक बीडीओ की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ई रिक्शा ड्राइवर जख्मी हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि अपने प्रखंड कार्यालय से निकल रहे थे। उसी दौरान नशे की हालत में ई रिक्शा चालक ने मेरे गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

इधर, टक्कर मारकर ई रिक्शा चालक गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया है। ई रिक्शा का ड्राइवर नशे में बताया जा रहा है। लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया है। तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर होने से ई रिक्शा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी हल्की चोट आई है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी के ड्राइवर को भी हल्की चोट आई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...