पटना। राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। रिटायर दारोगा की बहू ने रेप की शिकायत दर्ज करायी है। आरोप है कि देवर ने ही उसके साथ कई बार रेप किया। यही नहीं कई बार उसके पाइवेट पार्ट में पाइप डालने का भी प्रयास किया। महिला ने राजीव नगर थाने में देवर के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ लाई लेकिन एक घंटे में ही छोड़ दिया। महिला के ससुर रिटायर दारोगा है।

पुलिस ने देवर को छोड़ने को लेकर कहा कि महिला बढ़ा- चढ़ा कर मामले को बता रही है. मामला पटना के राजीव नगर थाने का है। शिकायत के बाद से देवर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वो कहता है लाश बोरे में भरकर फेंक दूंगा। किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा। थाने में मैंने पैसे दे रखे हैं। तुम्हारी कोई नहीं सुनने वाला।जानकारी के मुताबिक महिला झारखंड की रहने वाली है। उसकी शादी 2009 में पटना में हुई थी। शादी के बाद वो ससुराल पटना के राजीव नगर में रहने लगी।

शादी के बाद से ही पति बीमार रहते थे। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुईं। सास-ससुर बक्सर में रहते हैं। देवर प्रमोद भी पहले बक्सर में ही रहता था। 2022 में वह राजीव नगर आया। उसकी गंदी नजर मुझ पर बनी रहती है। उसने पहले भी 5 से 6 बार मेरे साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह मैंने आज तक खुद को बचाया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि 14 अक्टूबर को देवर प्रमोद मेरे कमरे में घुसा और मेरी बेटी के सामने मेरे साथ रेप करने की कोशिश की। मैंने इसका विरोध तो उसने पाइप से हमला कर दिया। उसने मेरे प्राइवेट पार्टस पर भी हमला किया। प्रमोद मेरे इंटरनल पार्ट में पाइप डालने की कोशिश करने लगा। इसके बाद किसी तरह मैं थाने गई। मैंने आपबीती बताते हुए FIR दर्ज कराई। इधर पुलिस का कहना है कि महिला पूरे बयान को बढ़ा चढ़ाकर बता रही है। ये पूरा मामला परिवारिक है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...