चतरा। कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे। देर शाम चतरा पहुंचे हेमंत सोरेन सदर प्रखंड के कारी गांव में नव विवाहित जोड़े को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने टंडवा डैम के जीर्णोद्धार की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द जर्जर डैम का जीर्णोद्धार और कायाकल्प होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहायक पुलिस कर्मियों के विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलन और हड़ताल की घोषणा के सवाल पर चुप्पी साध ली।

इधर मुख्यमंत्री के रूख से प्रदेश सहायक पुलिसकर्मी संघ बेहद नाराज है। सहायक पुलिसकर्मी संघ ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों के गरीब और असहाय घरों के बच्चों और सहायक पुलिस कर्मियों के भविष्य के साथ राज्य सरकार खिलवाड़ कर रही है।

सहायक पुलिस कर्मी संघ कई वर्षों से नियमितिकरण और बकाया मानदेय भुगतान के साथ-साथ मानदेय में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत है। सरकार ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आंदोलन समाप्त होते हैं राज्य सरकार अपना वादा भूल गयी। ऐसे में अब आंदोलन के अलावा कोई और इस रास्ता नहीं बच गया है।

प्रदेश सहायक पुलिसकर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों को सरकार अगर अभिलंब नहीं मानती है तो बाध्य होकर सड़क पर उतर कर हम आंदोलन करना होगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...