जमशेदपुर । ऑल इंडिया मुस्लिम वक़्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के राष्ट्रीय मंत्री सह वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी आसिफ रिजवान खान ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ओड़िसा राज्य के राज्यपाल नियुक्त होने पर उनको बधाई दी, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री रहते उनके कार्यकाल को याद किया।

आसिफ रिजवान खान ने कहा प्रदेश की जनता खास कर अल्पसंख्यक समुदाय एंव महिला आबादी उनको बहुत याद करेगी, उन्होंने मुसलमान समुदाय के लिए राजधानी रांची में भव्य हज हाउस का निर्माण कर मुसलमान समुदाय को तोहफा दिया है। साथ ही उनके द्वारा महिलाओ के नाम पर केवल एक रूपए में संपत्ती पंजीकरण की योजना की तारीफ की उन्होने कहा इस योजना से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को एक अलग ऊंचाई मिली।

उन्होंने कहा की रघुवर दास जी की राजनीतिक जीवन संघर्षमय रहा है। एक मजदूर के रूप में काम करते हुए उन्होने राजनीतिक में कदम रखा, गरीब, असहाय मजदूर की लड़ाई लड़ते हुए वे राजनीतिक में अर्श तक पहुंचे। पार्टी में मंडल अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष तक के रूप में संगठन को अपना जीवन दिया एंव विधायक,मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में जन सेवा की।

झारखंड की राजनीति में रघुवर दास का नाम याद रखा जाएगा। आसिफ रिजवान ने कहा की उनकी कार्यकुशलता की वजह से उम्मीद है की एक दिन वे राष्ट्रपति के रूप में देश को अपना कुशल प्रतिनिधित्व देंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...