देवघर : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चारों तरफ राजनीतिक उलटफेर दिखने को मिल रहा है। सीता सोरेन झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हुई तो बीजेपी के काई विधायक कांग्रेस में शामिल हुए। दिल्ली के बाद झारखंड में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार के एक मंत्री के बाद झारखंड में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवघर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डा राजीव रंजन शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। डा राजीव रंजन के साथ अमित तिवारी, उज्ज्वल झा, निरु राय, गोविन्द बरनवाल, अभिजीत, मोहम्मद सुल्तान अंसारी, मौलान्ना आफताब आलम, मोहम्मद मेहबूब अंसारी, मोहम्मद सकिल अंसारी, मुन्ना यादव, रंजन यादव, अभिषेक आनंद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिनका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, भाजपा विधायक नारायण दास, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद संजय सेठ, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदौरिया, बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी में सबों का स्वागत करते हुए बधाई दी। साथ ही कहा कि डा राजीव रंजन के पार्टी में शामिल होने से संगठन को बल मिलेगा

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...