झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना…छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और ₹2500 की मासिक सहायता…जाने कैसे करें आवेदन

mukhyamantri-shiksha-protsahan-yojana-jharkhand

झारखंड में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब मुफ्त में

रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी और साथ ही उन्हें हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

इस योजना को राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य JEE, NEET, CLAT, NIFT-CET, NCHMCT जैसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेधावी छात्रों को सहयोग देना है।

पात्रता शर्तें:

  • छात्र झारखंड का स्थानीय निवासी हो।

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण हो।

  • पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम हो।

कैसे करें आवेदन:

इच्छुक छात्र मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करते समय नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होगी।

  • वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल और ईमेल पर OTP भेजा जाएगा।

  • इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

जरूरी दस्तावेज:

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

  • डिजिटल हस्ताक्षर

  • आधार कार्ड

  • 10वीं की मार्कशीट

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • राशन कार्ड

इस योजना के जरिए झारखंड सरकार छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बना रही है, बल्कि आर्थिक रूप से भी राहत पहुंचा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close