झारखंड सरकार ने हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को दिया भूखंड और 35 लाख रुपये

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भूखंड का पेपर सौंपा.

यह भूखंड हरमू हाउसिंग कॉलोनी में है. दोनों खिलाड़ियों को 3750 वर्गफीट का भूखंड आवंटित किया गया है. सीएम ने कहा कि भूखंड के साथ घर बनवाने के लिए 35 लाख रुपये भी दिए जाएंगे.

खिलाड़ियों के साथ हमारा बहुत करीबी का रिश्ता है. खिलाड़ी जितने महत्वपूर्ण हैं, उतने महत्वपूर्ण कोच भी हैं. कोच को भी सरकार का सर्पोट मिलेगा.

सीएम ने क्या कहा-

सीएम ने कहा हमलोगों ने  स्पोर्ट्स को टारगेट कर नए रास्ते को तलाशने का प्रयास किया. हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन सफलतापूर्वक किया.

रांची में हॉकी को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला. खेल एक ऐसा क्षेत्र है जो हर वर्ग, समाज और व्यक्ति के स्वस्थ मानसिकता को डेवलप करने का माध्यम भी है. कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य सोनू, मुख्य सचिव अलका तिवारी, नगर विकास के प्रधान सचिव सुनील कुमार, खेल कूद सचिव मनोज कुमार, विधायक भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप सहित कई लोग मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close