बड़ी खबर – CM हाउस किया गया सील, मुख्यमंत्री का सामान किया बाहर, जानिये क्या है पूरा मामला…

CM House : दिल्ली की मुख्यमंत्री निवास को सील कर दिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री का सामान हाउस से बाहर निकाल दिया है। मामले को लेकर राजनीति गरमा गयी है। पूरा मामला सीएम हाउस के प्रापर हैंडओवर नहीं करने को लेकर जुड़ा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास सील कर दिया गया है। PWD ने आवास से उनका सामान निकालकर बाहर कर दिया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को आवास खाली किया था।
जिसके बाद दो दिन पहले ही आतिशी इसमें रहने आईं। इधर PWD के अधिकारी आज सुबह 11-11:30 बजे सीएम आवास आए थे। उनके मुताबिक, घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था।
आतिशी के पास इस घर की चाबियां थीं, लेकिन उन्हें घर अलॉट किए जाने के आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए थे। अधिकारियों ने दोपहर तक घर की चाबियां ले लीं।
इसे लेकर सीएम ऑफिस ने कहा, ‘इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उसका घर खाली करने को कहा गया है। LG ने भाजपा के कहने पर जबरदस्ती CM आतिशी का सामान घर से बाहर निकाला। ये सीएम आवास किसी बड़े भाजपा नेता को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा 27 साल से दिल्ली में सरकार से बाहर है, अब वह सीएम आवास हथियाना चाहती है।’
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले हफ्ते तक इसी आवास में रह रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने के तीन हफ्ते बाद यह बंगला खाली किया था। PWD अधिकारियों के अनुसार, इस बंगले की चाबी आतिशी के पास थी लेकिन उन्हें इसका आधिकारिक अलॉटमेंट लेटर नहीं दिया गया था। आपको बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए कोई निश्चित आधिकारिक आवास नहीं है।
साल 2015 से अरविंद केजरीवाल इस घर में रह रहे हैं। इसमें साल 2020-21 में दोबारा से काम गया था, जिसके बाद इसपर खर्च हुई राशि को लेकर विवाद हुआ था।
जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के स्पेशल सेक्रेटरी समेत तीन अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस भेजा है। दो अन्य अधिकारी वे हैं जो केजरीवाल के सीएम रहते समय CM कैंप ऑफिस में तैनात थे। उनसे पूछा गया है कि साफ निर्देश दिए जाने के बाद भी उन्होंने सीएम आवास की चाबियां PWD को क्यों नहीं सौंपीं। इन अधिकारियों को सात दिन के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।









