LIVE: हेमंत आज विधानसभा में, चंपई सरकार की अग्निपरीक्षा शुरू, देखें लाइव

रांची: आज से झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन सदन में फ्लोर टेस्ट होगा, जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना बहुमत साबित कर रहे है।। सभी विधायक सुबह सदन पहुंच चुके है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में मौजूद है।









