चाईबासा: CM हेमंत सोरेन आज कोल्हान में 10200 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे

चाईबासा: चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के मैदान में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्रमंडलीय रोजगार मेला (ऑफर लेटर वितरण) का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10200 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे। श्रम विभाग द्वारा आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय रोजगार मेला में वह ऑफर लेटर वितरण समारोह में शामिल होंगे।

समारोह में मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता समेत कई विधायक भी शामिल होंगे. इस दौरान श्रम विभाग के नियोजनालयों में निबंधित बेरोजगारों और कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं को ऑफर लेटर दिया जायेगा।

Related Articles

close