रांची 18 सितंबर 2022। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। आरक्षण रोस्टर क्लीयेरेंस होते ही JSSC की तरफ से नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ कर दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी उपायुक्तों से रोस्टर की नियुक्ति के अनुसार भेजने को कहा है सभी जिलों से मिलने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने की झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी। इससे पहले जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक कक्षा 1 से 5 के लिए इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर होने वाली भर्ती में इंटरमीडिएट स्तर के सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक आचार्य के पदों पर होने वाले नियुक्ति परीक्षा में स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा एक पत्र की होगी। जिसमें विभिन्न विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा 1 से 5 के सहायक आचार्य के लिए यह परीक्षा 350 अंकों की होगी। जिसमें 100 अंक अहर्क प्रकृति के होंगे। हालांकि इसके अंक मेधा सूची में नहीं जोड़े जायेंगे। इस परीक्षा में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा गणित एवं विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान से 70 70 अंक सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषय से 40 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। माध्यमिक परीक्षा के अनुरूप मातृभाषा से 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे।
वही कक्षा 6 से 8 तक के सहायक आचार्य के लिए यह परीक्षा 420 अंकों की होगी. इसमें मातृभाषा के 70 अंक अहर्क प्रकृति के होंगे। इसके अलावा जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा तथा सामान्य ज्ञान और समसामयिक से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही जिस विषय के सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति होनी है उस विषय वैकल्पिक रूप से चुनना होगा, जिसमें डेढ़ सौ अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा शामिल है।
बता दे पहले चरण में कक्षा एक से पांच तक के लिए 11000 और कक्षा 6 से 8 तक के लिए 14996 पदों पर नियुक्ति होनी है।
जिला – कक्षा एक से पांच के लिए – कक्षा छह से आठ के लिए