रांची। हवाई यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। 20 अगस्त से रांची-दिल्ली की एयर इंडिया फ्लाइट बंद हो रही है। जानकारी मिल रही है कि 20 अगस्त से लेकर दिसंबर तक दिल्ली-रांची की एयर इंडिया की फ्लाइट बुकिंग नहीं होगी। हालांकि जानकारी ये भी आ रही है कि कुछ एक्स्ट्रा फ्लाइट को इजाजत मिल सकती है। हालांकि ना तो फ्लाइट के बंद होने और ना ही नयी चालू होने को लेकर किसी तरह की जानकारी अब तक सामने आ पायी है। दिल्ली से रांची अभी AI 417 और रांची से दिल्ली अभी AI 418 विमान आती थी। कुछ तकनीकी वजहों विमान को स्थगित करने पर विचार किया जा रहा है। कुछ विमानों को एयर इंडिया विदेश से उड़ान सेवा के विस्तार में इस्तेमाल करना चाह रहा है, रांची-दिल्ली फ्लाइट को बंद करने की ये वजह तो नहीं, इसे लेकर भी चर्चाएं चल रही है।

आपको बता दें कि देवघर एयरपोर्ट खुलने की वजह से रांची एयरपोर्ट पर दवाब तो कम हुआ है, लेकिन अगर फ्लाइट बंद होती है, यात्रियों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। हालांकि अब ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही दुमका एयरपोर्ट की भी शुरुआत होगी, जाहिर है झारखंड के यात्रियों को इस नये एयरपोर्ट का फायदा मिलेगा। हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन की तरफ से रांची-दिल्ली फ्लाइट के बारे में आखिरी फैसला क्या लिया जाता है, इसे लेकर अभी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है।

एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी. अतिरिक्त 24 उड़ानों में से दो दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद तथा मुंबई से चेन्नई और हैदराबाद के लिए होंगी. इसके अलावा मुंबई-बेंगलुरु, अहमदाबाद-पुणे मार्ग पर भी नयी उड़ानें शुरू की जाएंगी. टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया को नियंत्रण में लेने के बाद ये उड़ानों का पहला बड़ा विस्तार है.

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...