पर्यटन के जरिए बढ़ेंगे आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खनिज संपदा से कई राज्य जगमगाते रहे हैं लेकिन यह राज्य आज के दिन में भी कई समस्याओं से ग्रसित है। ऐसे में सरकार ने टूरिज्म के जरिए आगे बढ़ने की कार्य योजना बनाई है. मुझे लगता है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। 

खेल और कला क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और कला के क्षेत्र में यहां असीम संभावनाएं हैं। धौनी जैसे क्रिकेटर खिलाड़ी इसी राज्य से आते हैं। सलीमा टेटे जैसे हाकी खिलाड़ी हमारे राज्य से आती है जो सीमित संसाधनों में देश का प्रतिनिधित्व दुनिया में कर रही है।  कला क्षेत्र में अभी हाल में ही फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यहां की रिया तिर्की ने प्रतिभाग किया। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे राज्य के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।सरकार पूरी दक्षता के साथ राज्य में पर्यटन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

  •  First-cum-first-serve के आधार पर निवेशकों को मिलेगा special package
  • Tourism Policy में निवेशकों को कई तरह के Incentives दिए जा रहे हैं। जैसे – 
  • Capital Investment पर 10 करोड़ की limit तक 20-25% Subsidy दी जा रही है।
  • 5 वर्षों तक Net SGST का 75% की छूट दी जायेगी।
  • 5 वर्षों तक Stamp Duty और Electricity Duty नहीं लगेगी।
  • महिलाओं, SC, ST एवं दिव्यांगों के लिए Policy में विशेष व्यवस्था की है।
  • निवेश और Incentives के लिए हमने Single Window System बनाया है।
  • First-cum-first-serve के आधार पर निवेशकों को मिलेगा special package।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...