‘नोचें बाल, फाड़े कपड़े, चलाए लात- घूसे…सरेआम युवक के साथ पार की हैवानियत की हदें, VIDEO ने मचाई सनसनी
शांति की नगरी में सरेआम मारपीट, बाल नोचे, कपड़े फाड़े… लोग देखते रहे तमाशा

देवभूमि ऋषिकेश, जिसे शांति, योग और अध्यात्म का केंद्र माना जाता है, अब एक हैरान कर देने वाली घटना को लेकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस पवित्र नगरी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां सरेआम सड़क पर एक युवक के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कपल और एक युवक के बीच पहले कहासुनी होती है, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल जाती है। सड़क के बीचों-बीच शुरू हुई यह लड़ाई इतनी खतरनाक हो जाती है कि युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जाता है। लात-घूसे, धक्का-मुक्की और बाल नोचने जैसे दृश्य कैमरे में कैद हो जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दहशत में आ गए हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग झगड़ा शांत कराने के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।
Kalesh b/w a Couple and a Guy on street (Rishikesh has changed. Once a sacred town of peace, yoga, and spiritual calm, it's now frequently in the news for fights and controversies, with brawls like this becoming common.)
pic.twitter.com/2bXocqLWWR— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 7, 2026
वीडियो के मुताबिक, मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर दीं। चीख-पुकार और मारपीट ने आसपास के शांत माहौल को पूरी तरह बिगाड़ दिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि झगड़े की असल वजह क्या थी, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे रोड रेज का मामला माना जा रहा है।
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि जिस ऋषिकेश को कभी शांति और आध्यात्म के लिए जाना जाता था, वह अब धीरे-धीरे विवादों और हिंसा की खबरों के लिए पहचाना जाने लगा है।
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर भीड़ के बीच इंसानियत क्यों गायब हो जाती है, और कब तक लोग तमाशबीन बने रहेंगे।








