VIDEO: तबाही का लाइव सबूत! आधी रात लेबनान में घुसे इजरायली सैनिक…बॉडी-कैम में कैद तबाही का मंजर, हिजबुल्लाह के ठिकाने मलबे में तब्दील

इजरायल ने जारी किया ऑपरेशन का लाइव फुटेज; रक्षा मंत्री की चेतावनी—हिजबुल्लाह नहीं रुका तो लेबनान का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर होगा निशाना


मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Israel Defense Forces (IDF) ने अपने सैनिकों का बॉडी-कैम वीडियो जारी किया है, जिसमें दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरुत के आसपास हिजबुल्लाह के ठिकानों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन की झलक दिखाई दे रही है।

वीडियो में साफ नजर आता है कि जोरदार धमाकों के बाद कई इमारतें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं और इजरायली सैनिक उन खंडहरों के बीच तलाशी अभियान चलाते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये कार्रवाई हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर की गई।

लेबनान को इजरायल की सीधी चेतावनी

इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने लेबनान सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर Hezbollah को तुरंत निशस्त्र नहीं किया गया, तो पूरे लेबनान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगर हमले जारी रहे तो लेबनान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

IDF का कहना है कि उसके जवान उत्तरी इजरायल की सुरक्षा के लिए लेबनान सीमा पर तैनात हैं और पिछले एक सप्ताह से रात के अंधेरे में लगातार सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन कर रहे हैं।

https://twitter.com/IDF/status/2032158815194345910?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2032158815194345910%7Ctwgr%5E1b975d37a0d85c5b12be388a75d8acabaf9c9408%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=http%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Foneindiahindi-epaper-thatshindi%2Fvideotabahikalaivsabutaadhiratkolebanankisimalanghakarghuseijarayalihijabullahkethikanokokiyadhvast-newsid-n704552199

ईरान में भीषण बमबारी का दावा

जंग अब केवल लेबनान तक सीमित नहीं रही। इजरायली वायुसेना Israeli Air Force (IAF) ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और मध्य ईरान में 200 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए।

इन हमलों में 100 से ज्यादा लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। साथ ही ईरान समर्थित संगठन की “राडवान फोर्स” के 60 से ज्यादा कमांड सेंटर भी नष्ट कर दिए जाने का दावा किया गया है।

15 दिनों में 1500 से ज्यादा मौतें

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को अब 15 दिन से ज्यादा समय हो चुका है। इन दो हफ्तों में मौत का आंकड़ा 1,500 के पार पहुंचने की खबर है।

सबसे ज्यादा आक्रोश उस घटना को लेकर है, जब ईरान के मिनाब शहर में एक लड़कियों के प्राथमिक स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल गिरने से करीब 170 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद Hezbollah ने बयान जारी कर कहा कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की हत्या की कोशिश और बच्चों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर लगातार रॉकेट हमले कर रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी चिंता बढ़ती जा रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह संघर्ष एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close