झारखंड : चांद का दीदार और रमजान का आगाज! क्या आज से बंद होंगे शैतान के दरवाजे? जानें रोजा और 21 मार्च की ईद का पूरा गणित
Moon sighting and Ramadan begins! Will the doors of Satan be closed from today? Learn the full math of fasting and Eid on March 21st.

रांची में Ranchi Ramadan 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रमजानुल मुबारक का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद नजर आते ही माह-ए-रमजान की शुरुआत हो जाएगी। यदि बुधवार को चांद दिखाई देता है, तो उसी रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी और अगले दिन से रोजा रखा जाएगा।
इस बार पहला जुमे की नमाज 20 फरवरी को अदा की जाएगी। दूसरा जुम्मा 27 फरवरी, तीसरा 6 मार्च और चौथा 13 मार्च को होगा। 13 मार्च को ही अलविदा जुमे की नमाज भी पढ़ी जाएगी, जिसे खास अहमियत दी जाती है।
Ranchi Ramadan 2026 के तहत 20 मार्च को ईद-उल-फित्र का चांद देखा जाएगा। यदि उस दिन चांद नजर आ जाता है, तो 21 मार्च को ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद के मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
मधुवन मार्केट मेन रोड, मदरसा गौसिया फिरदौस नगर, मणिटोला, आई विजन लालपुर, अंजुमन इस्लामिया और राय कंपाउंड कर्बला चौक समेत कई स्थानों पर 10 दिनी तरावीह की विशेष व्यवस्था की गई है।
रमजान को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग सेवई, खजूर और जरूरी राशन सामग्री की खरीदारी में जुट गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि रमजान के मद्देनजर बाजार में विशेष स्टॉक और इंतजाम किए गए हैं।









