जमीन घोटाला : मुख्य सचिव की पत्नी से ED पूछेगी तीखे सवाल…करोड़ों की डील और रसूख के कनेक्शन की होगी जांच!
Land scam: ED to question Chief Secretary's wife; probe into multi-crore deals and influential connections

रांची (झारखंड): झारखंड जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी को नया नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए उनसे जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज और जानकारियां मांगी गई हैं। इससे साफ है कि एजेंसी इस मामले में हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी ने प्रीति कुमारी को समन भेजकर पूछताछ की थी। 20 मार्च 2024 को उन्हें ईडी कार्यालय बुलाया गया था, जहां कई घंटों तक जमीन घोटाले से संबंधित सवाल-जवाब किए गए। इस दौरान उनके बयान दर्ज किए गए और उनसे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई थी।
पूछताछ के बाद ईडी ने संबंधित जमीन की नापी (मापन) भी कराई थी, ताकि वास्तविक स्थिति और दस्तावेजों में दर्ज विवरण का मिलान किया जा सके। इसके बाद एजेंसी ने पूरे मामले से जुड़े रिकॉर्ड, लेनदेन और बयानों की समीक्षा की। अब उसी समीक्षा के आधार पर ईडी ने प्रीति कुमारी से अतिरिक्त कागजात और स्पष्टीकरण मांगा है।
सूत्रों के मुताबिक, नया नोटिस उन जवाबों और दस्तावेजों से जुड़ा है, जो पहले की पूछताछ के दौरान सामने आए थे। ईडी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जमीन से संबंधित सभी लेनदेन और प्रक्रियाएं कानूनी दायरे में थीं या नहीं।









