त्रिपुरा। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को नये साल का बड़ा गिफ्ट दिया है। त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। खुद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस संदर्क्ष में जानकारी दी है। कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिसंबर 2022 से ही लागू होगा।

फैसले को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ‘आज हमने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA/DR में 12 फीसदी की वृद्धि की है। अब कुल डीए 20 फ़ीसदी है, यह दिसंबर 2022 से प्रभावी होगा। 1 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और 80,800 पेंशनभोगी इस बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...