भोजपुर। एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना जिले के पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर हुई। हादसे में जिन चार की मौत हुई है, उसमें सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के नौआ गांव निवासी आनंद राम का बेटा वीर कुंवर राम (40), उनकी बेटी शिवानी कुमारी (06), तरारी थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी उमेश पासवान का बेटा अंटू कुमार और रविन्द्र पासवान का बेटा अभिषेक कुमार (19) है।

वहीं इस घटना वीर कुंवर राम की पत्नी संजू देवी और उनका बेटा ओम जी (06) जख्मी है, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। तरारी थाना क्षेत्र के तिरोजपुर गांव निवासी अंटू कुमार और अभिषेक कुमार तरारी से पीरो की ओर बाइक से आ रहे थे। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं। दोनों ही होली के लिए कपड़ा खरीदने पीरो बाज़ार आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया।

जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर चार लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। वहीं दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक भागने में कामयाब हो गया। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

घटना में घायल संजू देवी के मुताबिक वो अपनी बहन बिमला देवी से मिलने काराकाट के जेसरी गई थी। बहन से मिलने के बाद वो अपने पति वीर कुंवर राम और बच्चों के साथ एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर वापस गांव घर लौट रही थी। इसी दौरान मनैनी छलका बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे के समीप ट्रक वाले ने रौंद दिया। इस घटना में संजू देवी के पति वीर कुंवर राम और बेटी शिवानी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि संजू देवी और उसका बेटा ओम कुमार का इलाज चल रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...