रांची: झारखंड के रामगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार से झारखंड के बीच चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी रांची में पदस्थापित था। सड़क दुर्घटना की वजह से रांची- रामगढ़ लेन घंटों जाम रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजा गया है।

रामगढ़ की चुटूपालू घाटी दुर्घटना को लेकर काफी संवेदनशील है। यहां की तीखे मोड़ और ढलान वाला रास्ता काफी खतरनाक है। जानकारों का कहना है कि खड़ी चढ़ाई की वजह से अधिकांश दुर्घटनाएं घटती हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में से 4 की हालत नाजुक है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल भेजा गया है।

घटना से संबंधित जो तस्वीरें सामने आई है उनमें साफ देखा जा सकता है कि दुर्घटना कितना भीषण है। देखकर ऐसा लगता है कि बस किसी कंटेनर से टकराई। कंटेनर पूरी तरह से अलग हो चुका है। बस के भी परखच्चे उड़ गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...