27 August 2023 horoscope, RASHIFAL: रविवार 27 अगस्ते को रुपये-पैसों के मामले में मकर और वृश्चिक राशि वाले काफी लकी रहेंगे। आपको कहीं से रुका धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आइए देखते रविवार को क्या कहते हैं आपकी किस्मपत के सितारे।

मेष
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगा। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

वृषभ
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे अवॉयड करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

मिथुन
आज आपको किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगे। आज सोशल साइट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

कर्क
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का खयाल रखें। जीवनसाथी के साथ समान्जस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

सिंह
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे है तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज आपको कुछ नया सिखाने का मौका मिलेगा।

तुला
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको नौकरी में अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी मेहनत सफल होगी। आपके बच्चों को परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक कुछ खर्च बढ़ेगा। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी डाउन होगी। कोई भी लेनदेन सोच समझ कर करें। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। करियर काउंसलर से सलाह ले सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप एक अच्छे वातावरण का लाभ उठा पायेंगे। आपके रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके स्वास्थ्य में पॉजिटिव बदलाव आएगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर में अच्छे अवसर मिलने के योग है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

धनु
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक तौर पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। आपके आय के साधन बढ़ने के योग हैं। इस दौरान आप पारिवारिक समारोहों पर काफी खर्च करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा कहीं से धन लाभ के योग हैं। धार्मिक कार्योंमें रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर
आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसकी बहुत दिनों से आपको प्रतीक्षा थी। नौकरी में आपका ओहदा बढ़ेगा। जिससे आपका कान्फिडेंस बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने की अच्छी संभावना है। अधिक एक्साइटमेंट से काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आज आपसे दूर रहेंगी। लेकिन अपने खानपान का ध्यान रखें।

कुम्भ
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपकी फैमिली लाइफ बेहतर रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आपके बिजनेस में तेजी आएगी। आप धार्मिक कार्यों में काफी खर्च करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने का योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और मान सम्मान बढ़ेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने कारोबार में नए मुकाम हासिल करेंगे। आपके आय में वृद्धि होने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपनी चतुर कार्यशैली से अपने हर कार्य को पूरा कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। आपका दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आप आज घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे। परिवार में कोई उत्सव होने के योग हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...