20 वर्षीय गर्ल फ्रेंड ने ब्वॉय फ्रेंड की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, 48 घंटे में पकड़ी गई आरोपी

पलामू । प्रेम प्रसंग मामले में शादी से इंकार करने पर गर्ल फ्रेंड की हत्या कि खबर तो आम थी। परंतु इस बार शादी से इंकार पर गर्ल फ्रेंड ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। मामला पलामू जिले का है। जहां 20 वर्षीय एक युवती ने शादी से इनकार करने पर कुल्हाड़ी से काटकर अपने ब्वॉय फ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के नजदीक हुई.

युवती का लंबे समय से था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक अंजलि कुमार का धरमेन उरांव (24) के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद अंजलि ने हत्या की साजिश रची और धरमेन को शनिवार को एक सुनसान स्थान पर बुलाया.

घटना को अंजाम देने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बिताने के बाद धरमेन उरांव जमीन पर ही सो गया, और इसके तुरंत बाद अंजलि ने नजदीक रखी कुल्हाड़ी से उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. इसके बाद अंजलि ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई. रविवार को स्थानीय लोगों ने धरमेन का शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने 48 घंटे के भीतर ही मामले की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी को गिरफ्तार करने के अलावा सबूत भी जुटा लिया.

क्या कहते हैं SDPO

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अंजलि कमार के तौर पर की गई है और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि युवती की खून से सनी सलवार कमीज और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है. फिलहाल पुलिस विस्तृत जांच में लगी है।

Related Articles

close