सड़क ऐसी की हालत देख शरमा जायेंगे आप .. चंदवारा के ग्रामीणों को अब भी जनप्रतिनिधि से उम्मीद…

कोडरमा जिले के चंदवारा- पिपराडीह स्टेशन रोड की हालत अत्यंत दयनीय है। सुधार के वादे तो काफी किए गए परंतु पिपराडीह स्टेशन रोड अब तक नहीं बन पाई है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर और बड़े बड़े गड्ढे में पानी भरा हुआ है। सुधार के लिए हर जगह गुहार लगाई गई, परंतु सुधार अभी तक नहीं हो पाया है। इस सड़क पर आने जाने वालों की संख्या काफी अधिक है। ये सड़क से कई गांव भी जुड़े हुए हैं। करीब 5 साल से स्थिति और भी जर्जर है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के पास इस मुद्दे पर इच्छा शक्ति नहीं दिख रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब चुनाव होते है तब झूठे वादे के तहत लोगो को आश्वासन देकर शांत हो जाते है। कोई भी चुनाव चाहे विधानसभा या पंचायत का हो वोट मांगने आने वालों की प्राथमिकता का वादा करते हैं परंतु वो पूर्ण नहीं होती। करीब 5 सालो से विधायक फंड या मुखिया फंड.. अभी तक किसी भी फंड से ये सड़क की मरम्मत तक नही हो पाई है। सूखे दिनों में धूल डस्ट से लोगों की हालत और भी खराब हो जाती है।

आए दिन सड़क की ऐसी हालत के कारण दुर्घटना होती रहती है। लोगो ने बताया कि पिपराडीह स्टेशन बनने के समय कई बड़े बड़े अफसर गाड़ी से इसी सड़क से आवागवम करते थे। साथ ही इस सड़क पर बड़ी बड़ी गाडियां समान लेकर आती जाती थी उससे और भी हालत खराब हो चुकी है।

Related Articles

close