Guruwar ka Rashifal : चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), फाल्गुन | दशमी तिथि 04:14 PM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र श्रवण 08:12 PM तक उपरांत धनिष्ठा | सिद्ध योग 01:15 PM तक, उसके बाद साध्य योग | करण विष्टि 04:14 PM तक, बाद बव 02:55 AM तक, बाद बालव | अप्रैल 04 गुरुवार को राहु 02:02 PM से 03:34 PM तक है | चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा | चलिये अब देखते हैं आज का राशिफल…

मेष राशिफल
मेष राशि वालों का आज भाग्य उदय होने वाला है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता हैं। कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वो अचानक आपके सुर में सुर मिलाएंगे। अपनी योजनाओं को ऐसे लोगों से शेयर न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता हैं। आपकी वाणी और बुद्धि की प्रशंसा हर कोई करेगा। आपको धन प्राप्ति होने वाली है। अगर आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया था, तो अब आपको लाभ मिलने का समय आ गया है। विदेश से जुड़ा कोई व्यवसाय कर रहे थे, तो अब आपको उसमें लाभ होने वाला है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक – 9
आज का शुभ रंग – आसमानी
उपाय – बहते पानी में चाँदी का टुकड़ा डालें।

वृष राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं, जो सूर्य के साथ है। आप धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में इज्जत मिल सकती हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद और बढ़ सकता हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे लेकिन खर्चे भी बढ़ जाएंगे। दूसरों के निजी मामलों में न प़ड़े। आपकी प्रतिष्ठा, आपके ऐश्वर्या से बनेगी। अपनी सुंदरता पर खर्च करेंगे। महिलाएं नए आभूषण लेने का मन बनाएंगी। जो विद्यार्थी आईटी के क्षेत्र में कुछ करना चाह रहे थे, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। दवाई बनाने वाले वैज्ञानिक नई खोज करने में सफल होंगे।
आज का शुभ अंक – 3
आज का शुभ रंग – लाल
उपाय – गरीब बीमार लोगों को दवाई का दान करें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। किसी संबंधी के माध्यम से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। आप मेहनत और काबिलियत से वांछित नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके बहुत काम आएगा। वित्त से जुड़े कार्यों में सावधान रहने की जरुरत है। यदि आप कोई जमीन जायदाद बेचना चाह रहे थे, तो अब आपको अच्छे दाम मिलने वाले हैं। भाग्य उदय होने का समय है। शेयर मार्केट में भाग्य आजमाएं। अगर वाहन लेने की योजना है, तो वह सफल होगी। रिश्तेदार और पड़ोसी आपकी सफलता की तारीफ करेंगे।
आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – नीला
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए ऊंची उड़ान भरने का समय है। किसी सालों पुरानी समस्या का समाधान हो सकता हैं। किसी तजुर्बे वाले व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।आपकी कल्पना शक्ति आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर रही है। भाग्य आपके साथ है। कैमिकल के क्षेत्र और आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले युवा साथियों को कोई नई सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। शाम होते पेट का कोई रोग परेशान कर सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक – 1
आज का शुभ रंग – सन्तरी
उपाय – गाय को रोटी में मीठा डाल कर खिलाएं।

सिंह राशिफल
कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकते हैं, लेकिन आप इन्हें नजरअंदाज करने के बजाए इलाज कर दे। ऐसे कांटों को रास्ते से हटाते चले और आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चमत्कारों से भरा रहेगा। आपको ऐसे ऐसे चमत्कार देखने को मिलेंगे जिनकी अपने उम्मीद भी नहीं की थी। चमत्कारिक रूप से ही आज आपको ऐसे कार्य में सफलता मिलेगी जो लंबे समय से रुके हुए थे। जो युवा जीवनसाथी की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। प्रेमी जोड़ों के मन में आज रोमांस भरा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शाम होते किसी से झगड़ा होने की संभावना है।
आज का शुभ अंक – 7
आज का शुभ रंग – काला
उपाय – घोड़े को काले चने खिलाएं।

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा हुआ दिन है। कन्या जातक के बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। ज्यादा होशियारी आपको महंगी पड़ सकती है। हालांकि चतुराई और विवेक से कई कार्य सफल भी होंगे। लेकिन परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती हैं। व्अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। आज आप किसी बड़े कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी कार्य निष्ठा की तारीफ आपके साथ काम करने वाले कर्मचारी करेंगे। अगर कोर्ट संबंधी कोई विवाद था, तो उसका फैसला होने का दिन है। किसी चीज का घमंड ना करें। किसी को अपमानित ना करें।
आज का शुभ अंक – 3
आज का शुभ रंग – पर्पल
उपाय – पक्षियों को दाना डालें।

तुला राशिफल
तुला राशि वाले आज बहुत कुछ प्राप्त करेंगे। तुला राशि के लिए अच्छा दिन रहेगा। आज अटका हुआ पैसा वापस आने का योग बन रहा है। लेकिन धैर्य के साथ हर गतिविधि को पूरा करने की आदत डाल लें। विद्यार्थियों को अनुशासन और मर्यादा में रहने की वजह से सम्मान मिल सकता है। ओवर-कॉन्फिडेंस से बचें। आज आपके जीवन में नई उमंगे और नई तरंगे पैदा होंगी। आज के दिन आपके लिए क्रोध से दूर रहकर शांति से कार्य करने का दिन है। आपका जीवन साथी आपके साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़ा है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने का है।
आज का शुभ अंक – 6
आज का शुभ रंग – मेजेंटा
उपाय – मछलियों को आटा खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सभी चिताओं से मुक्त होकर घर में समय बिताने का है। आपके लिए ज्यादा खास नहीं रहेगा। बस दिनचर्या बनाकर ही काम करना सही रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं लेकिन रिश्ते में उलझ सकते हैं। आज आप घर में बच्चों के साथ बचपन का जीवन व्यतीत करेंगे। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो लोग नया घर खरीदना चाहते थे, उनका सपना पूरा होगा। जो महिलाएं कुछ ऐश्वर्या का सामान लेना चाहती हैं, उनके लिए अच्छा दिन है। कुछ उपहार भी प्राप्त हो सकते हैं।
आज का शुभ अंक – 1
आज का शुभ रंग – हल्का नीला
उपाय – पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का दिन है। धनु जातक पैसे अच्छे कमा सकते हैं। बस आपको निवेश से जुड़ी योजनाओं में पैसा लगाना है। साथ ही पत्नी के साथ अनबन को सुलझा ले ताकि धन का आगमन सरल हो सके।आपके ज्ञान की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। आपकी बुद्धि और चतुराई आपको श्रेष्ठ व्यक्ति होने का सम्मान दिलवा सकती है। आपके पराक्रम के कारण किसी बेरोजगार को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। जिन्हें जानते नहीं हैं, उनसे सावधान रहें। किसी भी अनजान से सहायता ना लें।
आज का शुभ अंक – 9
आज का शुभ रंग – हल्का पीला
उपाय – धार्मिक स्थान के बाहर बैठे गरीब बीमार लोगों की मदद करें।

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शांत और सामान्य रहने वाला है। मकर जातक किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कारोबार में अच्छा कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती हैं लेकिन अपने नाराज मां बाप को राजी करना होगा। आज आपके मन के भाव स्थिर होते नजर आएंगे। आपके बड़े भाई या बहन की सफलता मन को प्रसन्न करेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑफिस में कोई नया दायित्व दिया जा सकता है। जो लोग प्रमोशन के प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए भी अच्छे योग बने हुए हैं। समय अनुकूल है। दिन अच्छा रहने वाला है।
आज का शुभ अंक – 2
आज का शुभ रंग – स्मोकी
उपाय – भगवान शिव की पूजा करें।

कुम्भ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थका देने वाला साबित होगा। काफी समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। किताबें पढ़ने में समय निकलने की संभावना हैं। महिला वर्ग के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी।आज दिन भर काम का बोझ बना रहेगा। आपकी मेहनत आज आपको हर तरफ सम्मान दिलवाएगी। आपके घर में किसी का विवाह निश्चित होने का योग बनेगा। यदि घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनका ध्यान रखें। बच्चों को चोट लग सकती हैं। शाम होते आपका पेट खराब हो सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक – 7
आज का शुभ रंग – ग्रे
उपाय – छोटी कन्या को भोजन करवाएं।

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा मध्यम रहने वाला है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। बच्चों से संबंधित समस्या का हल मिल सकता हैं। अपने खर्चों पर काबू करें नहीं तो दिवालिया हो सकते हैं।आज के दिन निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। मन में निगेटिव विचार न आने दें। आपको जल्द ही धन और संपत्ति की प्राप्ति होने वाली है। कहीं दूर की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यात्रा आपको शुभ फल देगी। किसी को दिया हुआ धन वापस आएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय बन सकता है।
आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – क्रीम
उपाय – दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...