मुंबई। भारत ने सेमीफाइनल मैच में जीत के लिए न्यूजीलैंड के सामने398 रनों का लक्ष्य रखा है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शानदार शतक और शुभमन के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने एक बार फिर विस्फोटक शुरुआत दी। शुभमन और रोहित की जोड़ी ने ओपनिंग पारी मे 71 रन जोड़े। इस स्कोर पर रोहित शर्मा चार चौके और चार छक्के की मदद से 29 गेंद पर 47 रन पर आउट हो गये।
रोहित के आउट होने के बाद शुभमन ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। शुभमन ने 65 गेंद पर 8 चौके और तीन छक्के की मदद से 79 रनों की पारी खेली। लेकिन पैर में क्रैंप आने की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। शुभमन के जाने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारत की पारी को मानों पर लगा दिये, दोनों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। दोनों तीसरे विकेट के लिए स्कोर को 164 से 327 रनों तक पहुंचा दिया।
इस दौरान विराट कोहली ने करियर का 50 अर्धशतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक के रिकार्ड को तोड़ दिया। विराट ने 113 गेंद पर 117 रनों की पारी खेली। अपनी शतकीय पारी के दौरान विराट ने 9 चौके और 2 छक्के मारे। विराट के साथ-साथ श्रेयस अय्यर ने भी कमाल की पारी खेली। श्रेयस ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और चौके-छक्के की झड़ी लगाते हुए अय्यर ने भी शानदार शतक बनाया। अय्यर ने अपने शतक के दौरान 69 गेंद पर अपना शतक पूरा किया अपनी पारी में अय्यर ने आठ छक्के और चार चौके मारे। अय्यर ने 105 रन बनाये।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...