रांची: राजपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में घटी दो विशेष घटनाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने जिक्र किया है कि 10 अप्रैल 2022 को देवघर जिला में त्रिकूट पहाड़ी पर रोपवे दुर्घटना हुई थी। उस दुर्घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने 19 अप्रैल 2022 को एक समिति गठित की थी। समिति को दो माह में जांच प्रतिवेदन समर्पित करना था। इसी तरह रांची शहर में 10 जून 2022 को सांप्रदायिक हिंसा और पुलिस फायरिंग की गंभीर घटना हुई थी। उस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने वरीय पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया था जिसे 2 माह में जांच प्रतिवेदन देना था।

इस दोनों घटनाओं के संबंध में अभी तक संबंधित जांच समितियों ने कोई जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार को नहीं दिया है। राजभवन की ओर से मुख्य सचिव से इस विषय पर जानकारी मांगी गई थी जिसके जवाब में सिर्फ देवघर रोपवे दुर्घटना से संबंधित एक अपूर्ण प्रतिवेदन प्रेषित किया गया। जिसमें दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जांच लंबित होने का उल्लेख है। मीडिया में मिली सूचनाओं के अनुसार रांची सांप्रदायिक घटना की जांच के लिए गठित समिति की जांच की कार्यवाही काफी पहले ही बंद कर दी गई।

राज्यपाल ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि ऐसे महत्वपूर्ण घटनाओं की जांच में राज्य सरकार के स्तर से कोई अनुश्रवण नहीं किया गया, जिस कारण इन घटनाओं की जवाबदेही और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने का उपाय नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं की जांच अतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही किया जाए और जांच प्रतिवेदन से और कार्यवाही के फलाफल से उन्हें अवगत कराया जाए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...