घर से निकलने से पहले क्यों खाया जाता है दही -चीनी जानें इसके फायदे...(curd with sugar benifits)

दही –शक्कर (curd with sugar) का सेवन ना सिर्फ हिंदू मान्यताओं के अनुसार बल्कि वैज्ञानिकों के अनुसार भी सेहतमंद होता है। दही में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन(vitamin) b2, विटामिन(vitamin) बी12, कैल्शियम,( calcium) पोटेशियम और मैग्नीशियम (magnecium)समेत अन्य कई मिनरल्स(minrerals) दही में पाए जाते हैं।किसी भी शुभ काम के लिए घर से निकलने पर दही-चीनी(curd with sugar) खाकर जाना अच्छा माना जाता है. जब भी किसी परीक्षा या इंटरव्यू (interview) में जाना होता है तो मां दही चीनी से मुंह मीठा कराने के बाद ही जाने देती हैं. ऐसा चलन सालों से चल रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि घर से निकलते वक्त दही चीनी ही क्यों खिलाई जाती है. दरअसल दही-चीनी खाने के पीछे कई कारण हैं. सुबह खाली पेट दही (curd)खाना शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इससे शरीर और दिमाग को कई फायदे मिलते हैं

सुबह खाली पेट दही(curd) खाने के फायदे

इम्यूनिटी(imunity) को बूस्ट करता है

  • दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया(bacteria) हमारी आंतों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • दही में गुड(good) बैक्टीरिया पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे हमारी पाचनक्रिया मजबूत होती है।
  • इसके अलावा गुड बैक्टीरिया हमारे शरीर की इम्यूनिटी (immunity) को बूस्ट(boost) करते हैं। इससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचने में कामयाब होते हैं।पेट ठंडा रखता है
  • सुबह खाली पेट दही खाने से पेट ठंडा रहता है।
  • नाश्ते में दही चीनी का सेवन करने से पेट की जलन और अम्लता कम होती है।
  • दही चीनी का सेवन करने से पित्त दोष कम होता है।
  • सुबह खाली पेट दही खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक बने रहते हैं।
  • पाचनक्रिया सही करता है दही दूध से जल्दी पचता है।
  • दही में प्रोटीन मौजूद होता है जो आसानी से पच जाता है।
  • यदि आप नाश्ते में दूध के स्थान पर दही खाते हैं तो यह आपके पेट को हल्का रखता है।
  • जिन लोगों को पाचन से संबंधित दिक्कत होती है, ऐसे लोगों के लिए दही या छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।तुरंत ग्लूकोज मिलता है
  • सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुरंत ही ग्लूकोज मिलता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय दही और चीनी का सेवन किया जाता है।
  • खाली पेट दही खाने से जो ग्लूकोज मिलता है वह आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है।
  • दही से प्राप्त ग्लूकोज(glucose) आपके दिमाग और शरीर को ऊर्जा से भर देता है

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दही शक्कर खाकर घर से निकलने से किसी काम में सफलता मिलती है और इसे बहुत ज्यादा फायदेमंद ही माना जाता है।

दही प्रोटीन और कैल्शियम का एक बहुत अच्छा स्रोत्र होता है और इसका सेवन करने से पेट भी ठंडा होता है। जिससे एसिडिटी(acidity)या फिर पेट में जलन की समस्याएं नहीं होती और यह पित्त को भी खत्म करता है आयुर्वेद के मुताबिक घर दही चीनी खाने से पाचन तंत्र सही होता है

दही-चीनी खाते वक्त कुछ चीजों का विषेश ख्याल रखने की भी जरूरत है।

  • जैसे रात को दही-चीनी खाने से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को सर्दी और खांसी हो उन्हें दही चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
  • अगर आपको शुगर की समस्या है तो आपको चीनी वाला दही नहीं खाना चाहिए।
  • अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो भी आपको मीठा दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है,जो आपको मोटा बनाती है।

नोट: ये जानकारी एक सामान्य सुझाव है। इसे किसी तरह के मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story