…जब प्रधानमंत्री के पहुंचते ही गूंजा जय श्री राम का नारा…धनबाद की जनसभा में PM का रोड शो, जोशीले नारों से प्रधानमंत्री का होता रहा स्वागत, देखिये तस्वीरें

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद पहुंच चुके हैं। मंच पर आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो हुआ।
यहां देखिए वीडियो…
जनता की भीड़ के बीच वो गाड़ियों से निकले। इस दौरान जनता से जोशीले नारों से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही जनसभा में जय श्री राम के नारों की गूंज सुनायी पड़ने लगी। लोगो प्रभु राम का जयकारा लगाने लगे..

प्रधानमंत्री के साथ खुली कार में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे।

जनता इस दौरान अबकी बार 400 के पार का भी नारा लगा रही थी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी धनबाद पहुंचने से पहले सिंदरी में थे। जहां उन्होंने जनता को कई बड़ी सौगात दी।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन अब से कुछ देर बाद होने वाला है…










