…जब बैंक में घुस गया सांड: SBI बैंक में मच गयी भगदड़, कैश काउंटर में घुस गया सांड़, पूरे बैंक में की धमा चौकड़ी

उन्नाव। यूं तो बैंक में इंसान ही जाते हैं,…लेकिन जरा सोचिये अब बैंक में कोई सांड़ घुस जाये तो क्या होगा। मामला यूपी के उन्नाव का है, जहां एसबीआई बैंक के अंदर कैश काउंटर में सांड घुस गया। यह देख बैंक के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, सांड को भगाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड डंडा लेकर पहुंचा, तो सांड़ ने पूरे बैंक में धमाचौकड़ी मचा दी। दौड़-दौड़कर पूरे बैंक का सामान तितर बितर कर दिया। काफी मशक्कत के बाद बैंक के बाहर निकाला. इसके बाद बैंक में मौजूद खाताधारकों ने राहत की सांस ली।

बैंक के अंदर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया में तीस सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक सांड एसबीआई जवाहरनगर ब्रांच बैंक के अंदर दिखाई पड़ रहा है। वहीं, तमाम खाताधारक उससे बचने के लिए इधर-उधर भागते हुए पीछे हटने की बात कह रहे हैं।

काफी देर तक सांड बैंक के अंदर मौजूद रहा. बैंक के अंदर सांड को देख खाताधारकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांड बड़े आराम से बैंक के अंदर टहल रहा था. और उसे देखकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। उससे बचने के लिए लोग इधर से उधर भाग रहे थे. बैंक कर्मी लोगों से सांड से दूर रहने की सलाह दे रहे थे।

Related Articles

close