रांची। कल्पना सोरेन अब पूरी तरह से पॉलिटिकल एक्टिव हो गयी है। कल विधायक दल की बैठक के बाद आज कल्पना सोरेन ने JMM हेडक्वार्टर पहुंचकर पार्टी नेताओं से साथ चर्चा की। ये पहला मौका था, जब कल्पना सोरेन JMM मुख्यालय पहुंची थी। कल सांसद-विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। बैठक में तय हो गया है कि गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन झामुमो उम्मीदवार होगी। उससे पहले 21 अप्रैल को JMM राजधानी रांची में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है।

जानकारी के मुतबिक 21 अप्रैल को होने जा रहे उलगुलान रैली को सफल बनाने की कमान कल्पना सोरेन ने अपने हाथों में ले रखी है। आज जेएमएम मुख्यालय में बैठक के दौरान रैली की तैयारी को लेकर ही चर्चा की गयी। इस दौरान सात जिला से आए पार्टी समर्थकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सिमडेगा, लातेहार, खूंटी, चतरा, रांची, धनबाद, गुमला जिला शामिल है। वहीं, वह रविवार को भी पदाधिकारियों से बात करेंगी।

कल्पना सोरेन कल केंद्रीय कार्यालय में हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। कल्पना सोरेन ने आह्वान किया है कि उलगुलान रैली में लाखों की भीड़ प्रदेश के कोने कोने से आनी चाहिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा है कि उलगुलान रैली के माध्यम से पूरे राज्य सहित देश को बताएंगे कि केंद्र सरकार किस तरीके से झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। संवैधानिक पद पर बैठे हमारे हेमंत सोरेन को जेल में डाला।

जानकारी के मुताबिक मुंबई और दिल्ली में हुए इंडिया ब्लॉक की महारैली की तर्ज पर केंद्र सरकार के खिलाफ महारैली आयोजित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस महारैली में देश भर के इंडिया ब्लॉक के बड़े नेताओं को शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। कल्पना सोरेन ने रैली को लेकर तैयारियों की जानकारी तो दी, लेकिन गांडेय से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जब तक इसकी पार्टी स्तर पर घोषणा नहीं हो जाती तब तक वह कुछ नहीं कहेंगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...