कटा अंगूठा, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा… डॉक्टर्स ने पैर का अंगूठा लगाकर कर दिया चमत्कार

हाथ गंवाने के बाद भी नहीं हारी जिंदगी की जंग, अनोखी सर्जरी ने बदल दी पूरी कहानी


इंग्लैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं लगता। नॉटिंघमशायर में रहने वाले डेविड ली के साथ एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें उनका हाथ का अंगूठा मशीन में फंसकर कट गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने मेडिकल साइंस की ताकत को नई पहचान दे दी।

दरअसल, डेविड अपनी दुकान पर जूते की मरम्मत कर रहे थे, तभी उनका स्वेटर मशीन में फंस गया और देखते ही देखते मशीन ने उनके दाहिने हाथ के अंगूठे को शरीर से अलग कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बावजूद डेविड ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत कटा हुआ अंगूठा लेकर अस्पताल पहुंच गए। हालांकि डॉक्टर उस अंगूठे को दोबारा जोड़ने में सफल नहीं हो सके।

यहीं से शुरू हुई एक ऐसी सर्जरी, जिसने सबको हैरान कर दिया। डॉक्टरों ने डेविड को सलाह दी कि उनके पैर के बड़े अंगूठे को काटकर हाथ में लगाया जा सकता है, ताकि हाथ की कार्यक्षमता वापस लाई जा सके। सुनने में यह बेहद डरावना और असंभव लग रहा था, लेकिन यही एकमात्र रास्ता बचा था।

कई जटिल सर्जरी और लंबे समय तक चली फिजियोथेरेपी के बाद आखिरकार यह असंभव लगने वाला ऑपरेशन सफल हो गया। अब डेविड के हाथ में उनके पैर का अंगूठा लगा हुआ है, जो पूरी तरह काम कर रहा है और वे अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर पा रहे हैं।

यह अनोखी सर्जरी मेडिकल साइंस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। डेविड का कहना है कि अब उन्हें दस्ताने खरीदते समय थोड़ी परेशानी होती है, क्योंकि उनका नया अंगूठा थोड़ा बड़ा है। हालांकि, उन्होंने इस बदलाव को पूरी तरह अपना लिया है और अब वे सामान्य जिंदगी जी रहे हैं।

यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के सामने नामुमकिन जैसी कोई चीज नहीं है, और सही समय पर लिया गया फैसला जिंदगी को एक नई दिशा दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close