रांची। नये साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ करने के लिए तैयार हो जाईये। कल से प्रदेश का मौसम बदल सकता है। हालांकि आज से ही इसका असर दिखने लगेगा। जनवरी महीने में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। जबकि 2 और 3 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक ने राज्य में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से पलामू, गढ़वा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार और अन्य जिलों में एक जनवरी की रात से हल्के और मध्यम दर्जे के बारिश होने और पूरे राज्य में घना कोहरा रहने को लेकर संभावना व्यक्त की है। लोगों को घने कोहरे और हल्की बारिश का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 01 जनवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। झारखंड के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित जिले कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. झारखंड के मध्य भाग में स्थित जिले बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगी. झारखंड के पश्चिमी भाग में स्थित जिले पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...