रांची: राजधानी में करीब आधे घंटे की बारिश के बाद आज हल्की धूप खिली। रांची के अलावा अन्य कई जिलों में भी बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

इसके अलावे धनबाद में तेज आंधी के साथ आज शाम में झामाझम बारिश हुई। छाया रहा अंधेरा, दिन भर की कड़ी धूप के बाद धनबाद में झमाझम बारिश हुई। वहीं बलियापुर में ओलावृष्टि भी हुई।

27 मई तक दिखेगा मौसम में बदलाव का असर

मौसम विभाग ने 27 मई तक राहत की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को संताल के कई इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ से पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा के कारण मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

मौसम में आये इस बदलाव का असर 27 मई तक रहने की संभावना है। बुधवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान के आंकड़े पर नजर डालें तो मेदिनीनगर का 41.0 डिग्री रहा। तापमान में आयी गिरावट को समझना हो तो इसके दो पहले के आंकड़े पर नजर डालें तो 44.9 था। रांची के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है जिसकी वजह से राज्य में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। अगले चार दिनों के दौरान गरज वाले बादल छाएंगे। इससे बारिश होने की संभावना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...