रांची: मौसम केंद्र रांची ने अगले सात दिनों के लिए ताजा मौसम अपडेट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 15 और 16 जनवरी की रात तक तापमान में दो 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिसकी वजह से रात में ठंड का अहसास ज्यादा होगा। इसके बाद 17 और 18 जनवरी को तापमान में फिर 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. 15, 16 और 17 जनवरी 2023 की सुबह में धुंध रहेगा और दिन चढ़ने के साथ ही साथ आसमान साफ हो जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 18 जनवरी को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में सुबह में धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 19 और 20 जनवरी को सुबह में धुंध बनने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा। इस दौरान राज्य में तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसी तरह रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं देवघर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह गिरिडीह में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं रामगढ़ में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सिमडेगा में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गिरिडीह में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, बाकी सभी जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...