रांची: राज्य में कल यानी 12 सितंबर से फिर मानसून के सक्रिय होने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक बने निम्न दबाव के छत्तीसगढ़ तक कायम होने का असर पड़ेगा। 12 से लेकर 15 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून ट्रफ भी झारखंड से गुजर रहा है। यह टर्फ देश के पश्चिमी भाग स्थित जैसलमेर, कोटा, सिद्धि, जमशेदपुर, दीघा होते मध्य खाड़ी से लेकर उत्तर पूर्व तक कायम है। इससे पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ेगा। कल से होने वाली बारिश के मद्देनजर यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में मानसून में कम हुई बारिश की भरपाई हो जायेगी। राज्य में मानसून सामान्य से कम 33 फीसदी है। रांची में इसकी कमी 38 फीसदी तक है।

14 सितंबर तक जारी अलर्ट

आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने उन इलाकों को लेकर सतर्क किया है जहां बारिश नहीं हुई, धूप के बाद बारिश हो रही है उन इलाकों में वज्रपात की भारी संभावना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...