रांची : निचली बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना जताई जा रही है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 6 दिसंबर को दी।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज पलामू में 8. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में पलामू संभाग के इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान देखने को मिल रहा है यह 8 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

राज्य के मध्य भाग यानी रांची बोकारो और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है। कोल्हान और संथाल के इलाकों में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है।

केंद्रप्रमुख के अनुसार अगले 5 दिन झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस सीजन में न्यूनतम तापमान सबसे महत्वपूर्ण होता है कल न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ने की संभावना नहीं है। इसके बाद 8,9 और 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

निचली बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का चित्र बना हुआ है। इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इसके 8 दिसंबर की सुबह उतरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से टकराने की संभावना है। इस कारण झारखंड की हवा के पैटर्न में बदलाव देखने को मिलेगा। 8 दिसंबर से बादल देखने को मिल सकते हैं ये 10 दिसंबर तक रहेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...