रांची: झारखंड में अभी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज सुबह से राजधानी रांची में बादल छाए हुए हैं। आज भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्से में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बदलते मौसम की वजह से राज्य के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मई के महीने में जहां प्रचंड गर्मी पड़ती वहीं लोग इस मौसम का मजा ले रहे हैं। शाम होते ही राज्य के कई इलाकों में हल्की ठंडक मौसम का सुहाना बना रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जाहिर करते हुए वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। साहिबगंज में वज्रपात से हुई बच्चों की मौत के बाद मौसम विभाग भी अलर्ट है और लगातार वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट

आज राज्य के कई हिस्सों में सतही हवाएं भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया है। झारखंड में बीते दिनों मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। सोमवार को कई जगह गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

वज्रपात से रहें सावधान

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में अभी मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दे रखी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने दो मई के लिए राजधानी के कई इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। वज्रपता से बचने के लिए मौसम केंद्र ने निर्देश दिया है कि वज्रपात के दौरान दौरान छत, वाहन और अन्य संपत्ति को नुकसान हो सकता है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...