रांची : साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन का प्रभाव झारखंड के भी मौसम पर पड़ा है. रांची सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं. राज्य के गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़, चतरा, लातेहार, खूंटी, रांची सहित कई जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी है. इस दौरान हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

अगले चार दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमानः मौसम केंद्र रांची के अनुसार 20 मार्च को भी राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी गई है. वहीं 21 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई हैं. वहीं 22 मार्च को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम केंद्र ने व्यक्त की है. वहीं
23 मार्च को आसमान साफ होगा और मौसम शुष्क रहेगा.
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम में हुईः मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 58.6 मिली मीटर पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में रिकॉर्ड की गई है. इस दौरान सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का रहा. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान राजधानी रांची का 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...