Weather News: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, अगले पांच दिनों के बाद फिर बारिश की संभावना

रांची: पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हुई वर्षा से जहां तापमान में कमी की गई वहीं धूप खिलने के साथ ही गर्मी में इजाफा देखने को मिल रहा है। पूरे झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया है कि राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। तेज धूप रहेगी और गर्मी का असर बढ़ेगा और दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि सकती है।

कुछ हिस्सों में नमी के कारण दोपहर के बाद छिटपुट वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र रांची ने यह भी बताया है कि राजधानी में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम ने राज्यभर में करवट ले ली है और इस बीच राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवा, आंधी और वज्रपात के साथ वर्षा भी हुई। इस वर्षा से राज्यवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 6 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां और मध्य हिस्से यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने के पूर्वानुमान हैं। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story