रांची। मौसम में फिलहाल किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। अगले 1 सप्ताह तक प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम ठंड राज्य में महसूस की जाती रहेगी। हालांकि दोपहर का तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा।

पश्चिमोत्तर भाग के मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। राज्य में दो बार मौसम का बदलाव लोगों को देखने को मिल सकता है। ऐसा दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आने से होगा। पहला का प्रभाव छह फरवरी के दौरान मैदानी भागों पर पड़ेगा, जबकि दूसरा विक्षोभ आठ फरवरी को देश के उत्तरी भागों में दस्तक देगा। इस दौरान मैदानी भागों पर बादल छाए रहेंगे। सर्द हवा के थमने से झारखंड के तापमान में तेजी आएगी। लेकिन विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर की बर्फीली हवा चलेगी।

बर्फीली हवा से ठंड होगी महसूस

राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में धूप के बाद भी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला। तापमान में वृद्धि होने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण वातावरण ठंडा रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 12 डिग्री रहा। राज्य में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खूंटी का तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ है और दिन में अच्छी धूप निकल रही है। इससे अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...