रांची। झारखंड में झुलसाने वाली गरमी से लोगों का हाल बेहाल है। हर दिन झारखंड में गरमी रिकार्ड तोड़ रही है। प्रदेश में पारा तो 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गोड्डा झारखंड का सबसे गरम जिला है, जहां तापमान 45 पहुंच गया है। सुबह 9 बजे के बाद से ही लू चलनी शुरू हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जिलों में 20 अप्रैल तक हीट वेव का असर कायम रहने का पूर्वानुमान है।

राज्य में सूर्य देव की तपिश के कारण गर्मी अपना कहर ढहा रही है। गर्म हवा के थपेड़ों और सूरज की तपिश के कारण झारखंड की धरती दोपहर होने से पहले ही तपने लग रही है। तपिश का आलम यह है कि गोड्डा में तापमान 44.9 डिग्री के पार पहुंचा गया है, जो झारखंड का सर्वाधिक है।

हालांकि इसी बीच राहत भरी खबर यह है कि 20 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि इन जिलों में 23 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो 20 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

भीषण गरमी को देखते हुए शिक्षा सचिव रवि कुमार ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों की समय सारणी का बदलाव का आदेश दिया है। नये आदेश के मुताबिक केजी से 7 तक की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक तथा कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 से 12 तक संचालित की जाएगी।इस अवधि में प्रार्थना सभा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जाएगी हालांकि मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...