VIDEO: ...जब गाय को बचाने वंदे भारत ट्रेन उलटी चली, VIDEO सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल, आपने देखा क्या...

Vande Bharat Train:क्या आप सोच सकते हैं कि बुलेट की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन किसी गाय की जान बचाने के लिए अपना रास्ता रोक भी सकती है। ऐसा हैरतअंगेज कारनामा हुआ है मुंबई में...जहां एक गाय की जान बचाने के लिए बंदे भारत ट्रेन के पहिये थम गये। इस नजारे का VIDEO सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई के ही किसी स्टेशन का बताया जा रहा है। जिसमें दिख रहा है कि ट्रेन के आगे अचानक गाय आ जाती है।

जिसको समय रहते ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बचा लिया जाता है। लोको पायलट इमरजेंसी ब्रेक लगा देता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रेन के नीचे फंसी गाय को साफ देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि अगर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगते, तो गाय को बचाना मुश्किल था।

हालांकि ब्रेक लगने के बाद जब तक ट्रेन रुकती, गाय का आधा हिस्सा नीचे आ चुका था। ट्रेन के अगले हिस्से में फंसने के कारण गाय कराहती देखी जा सकती है। इसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को विपरीत दिशा में चलाया, जिसके बाद ही गाय आजाद हो पाई।गाय अचानक खड़ी हुई और चोटिल हुए बिना पटरियों के दूसरी तरफ चली गई। समय पर ब्रेक लगने के कारण उसकी जान बची। लोग इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर ड्राइवर की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में सामने आया है कि लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे जानवर आने की घटनाएं बढ़ी हैं। कई जगह ट्रेन के आगे पशु आए हैं, जिनकी टकराने के कारण मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें गाय की बताई गई हैं। लेकिन अब फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story