Passengers Ram Bhajan In flight: इन दिनों पूरा देश क्या…पूरी दुनिया ही राममय हो गयी है। बच्चे हो बुजुर्ग हो, महिला हो या पुरुष हो, हर कोई रामभक्ति में डूबा हो। राममय माहौल के बीच आसमान में भी राम का जयकारा खूब गुंज रहा है। फ्लाइट में राम भजन करते यात्रियों का एक VIDEO सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भगवा पहने एक संत प्लेन में घूम-घूमकर राम भजन गा रहे हैं और उसके पीछे सभी यात्री ..श्री राम..जय राम…जय-जय राम का भजन गा रहे हैं।

Video…

जानकारी के मुताबिक ये फ्लाइट दिल्ली से अयोध्या के लिए जा रही थी। जिसमें यात्री राम भजन गा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी आपको होगी ही, कल 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस मौके पर पूरे देश में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना है। अयोध्या में खास कार्यक्रम का आयोजन तो हो ही रहा है, देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...