देवघर। झारखंड में तिरुपति मंदिर बनाया जायेगा। सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर तिरुपति ट्रस्ट ने देवघर में तिरुपति मंदिर बनाने की सहमति दे दी है। सैंकड़ों करोड़ की लागत से तिरुपति मंदिर देवघर में तैयार होगा। खुद इसकी जानकारी सांसद निशिकांत दुबे ने दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से उन्होंने आग्रह किया था, जिसके बाद तिरुपति ट्रस्ट ने देवघर में मंदिर बनाने पर रजामंदी दे दी है।

निशिकांत दुबे ने कहा कि “देवघर देवों का घर है… तिरुपति ट्रस्ट जगह-जगह अपने खर्चे पर तिरुपति बालाजी मंदिर बना रही है। देवघर में इसकी आवश्यकता थी, ऐसे में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से आग्रह किया था कि देवघर में तिरुपति मंदिर बनाया जाए। उन्होंने मेरे आवेदन को तिरुपति ट्रस्ट को दिया था और 26 दिसंबर को इसपर मीटिंग हुई जिसमें यह तय हुआ कि यहां तिरुपति ट्रस्ट तिरुपति मंदिर बनाएगी…”

वहीं भारत न्याय यात्रा में राहुल गांधी के गोड्डा और देवघर जिला नहीं आने को लेकर भी निशिकांत दुबे ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि लगता है राहुल गांधी उनसे ज्यादा पार करते हैं, इसलिए उन्होंने गोड्डा और देवघर जिला छोड़ दिया है। हो सकता है देवघर में आने पर उन पर पूजा पाठ करने का ज्यादा प्रेशर होगा। चुनाव में उन्हें सेक्युलर दिखना है, इसलिए वो देवघर नहीं आना चाहते हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...