रांची। सचिन तेंदुलकर आज रांची में है, वो फुटबॉल के प्रमोशन के लिए झारखंड आये हैं। दरअसल युवा इंडिया संस्था रांची से सटे ओरमांझी ब्लॉक में काम करती है। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन भी इसी के साथ मिल कर काम करती है। दोनों ही संस्थान झारखंड के आदिवासी और गरीब बच्चों को फुटबॉल सिखाती है। सचिन यहां फुटबॉल खेलने वाले जूनियर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आए हुए हैं।

Video…

युवा इंडिया ग्रामीण लड़कियों को फुटबॉल का ट्रेनिंग देती है, 15 साल के इस सफर में उन्होंने अब तक सैकड़ों लड़कियों को ट्रेंड कर चुके हैं। यहां फुटबॉल सीखने वाली लड़कियों ने कई प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया है। सचिन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यहां फुटबॉल खेलने वाले जूनियर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए आए हुए हैं।

सचिन ओरमांझी के बरवे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे उन बच्चों से मिले जो वहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन बच्चों को सचिन तेंदुलकर ने प्रोत्साहित भी किया। अमेरिका के मिनोसोटा में रहने वाले फ्रेंज गैसलर युवा इंडिया ग्रामीण लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। ग्रामीण बच्चियों को फुटबॉल सिखाने की शुरुआत 2009 में की। सचिन आज उन्ही बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए रांची आये हुए हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...