नयी दिल्ली। झामुमो से हाथ छुड़ाकर विधायक रही सीता सोरेन ने भाजपा का कमल पकड़ लिया है। दिल्ली में प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में सीता सोरेन ने भाजपा ज्वाइन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में इशारों-इशारों में झामुमों पर निशाना साधा। सीता सोरेन ने दो टूक कहा कि जिस मकसद के साथ उनके स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन और ससुर शिबू सोरेन ने झामुमो का गठन किया था, वो संकल्प पूरा नहीं हुआ। सीता सोरेन ने झामुमो के श्लोगन झारखंड झुकेगा नहीं, पर वार करते हुए कहा कि झारखंड को झुकायेंगे नहीं, झारखंड को बचायेंगे।

Video ..

सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के महा परिवार को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं। इस बात का उन्हें काफी खुशी है। सीता सोरेन ने कहा कि उनके पति का ये सपना था कि मैं राजनीति में आऊं। विधायक बनू, झारखंड का नेतृत्व करूं, उनके सपने को पूरा करने के लिए ही वो पार्टी में शामिल हुई, क्षेत्र की सेवा की।

24 साल राज्य को अलग हुए हो जाने के बावजूद अभी तक झारखंड विकास नहीं कर सका है। यहां के लोग अभी भी बेरोजगारी, गरीबी से परेशान हैं। झारखंड के लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही वो भाजपा में शामिल हो रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आज सुबह ही सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने ससुर और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के नाम पर एक पत्र लिखा था, जिसमें अपनी उपेक्षा की बात कही थी।

दरअसल हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर आते हैं. बड़े बेटे दुर्गा सोरेन का लगभग एक दशक पहले निधन हो गया है. हेमंत सोरेन से पहले दुर्गा सोरेन ही राजनीति में सक्रिय थे. हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की बात सामने आई थी. लेकिन सीता सोरेन ने कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया था. ऐसे में चंपई सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...